O Level करने के फायदे - सबसे अच्छा कंप्यूटर कोर्स

O level course karne ke fayde

नमस्कार दोस्तों अगर आप कोई कंप्यूटर कोर्स करने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है इसे पूरा जरूर पढ़े। इस आर्टिकल में हम आपको O Level से जुड़ी सही जानकारी देंगे। यह बाकि सभी कंप्यूटर कोर्स से ज्यादा उपयोगी है तथा इसको करने के बाद आपको कंपनी में भी अच्छी नौकरी लग सकती है।  तथा इस कोर्स को बहुत से सरकारी नौकरियों में भी माँगा जाता है। इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दी जाएगी।

O Level क्या है

दोस्तों O Level एक कंप्यूटर कोर्स है जिसकी अवधि एक वर्ष होती है। और यह NIELIT के द्वारा कराई जाती है। यह बेसिक कंप्यूटर कोर्सेज में सबसे अच्छा कोर्स है। यह CCC, DCA, ADCA आदि सभी कोर्सेज से अच्छा एवं उपयोगी है। इसमें आपको बेसिक प्रोग्रामिंग और वेब डिजाइनिंग भी सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आप कंप्यूटर से जुड़ा हर एक बेसिक कार्य आसानी से कर सकते हैं।

O Level करने के फायदे 

यह एक बहुत ही पॉपुलर एवं महत्वपूर्ण कंप्यूटर कोर्स है इसमें आपको कंप्यूटर का बेसिक तो सिखाया ही जाता है इसके अलावा आपको यूजर इंटरफ़ेस डिज़ाइन, वेब डिज़ाइन, ऑनलाइन पब्लिकेशन एवं ऑफिस  ऑटोमेशन भी सिखाया जाता है। जो आपको CCC या अन्य किसी छोटे कोर्स में नहीं मिलता है। इस कोर्स को करने के बाद आपको जो फायदे मिलने वाले हैं वो निचे बताये गए हैं।
  1. यह कोर्स आपको कंपनियों में जॉब दिलाने में मदद करता है इसे करने के बाद कंपनियों में आसानी से जॉब मिल जायेगा। ऑफिस के कार्य सँभालने के लिए जरुरी सभी चीज़े इसमें सिखाया जाता है।
  2. बहुत से सरकारी नौकरियों में भी कंप्यूटर कोर्स की मांग की जाती है और कुछ में सीधे O लेवल की ही मांग की जाती है। जैसे की पुलिस ASI, कंप्यूटर ऑपरेटर, पुलिस कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर आदि। इसलिए यह कोर्स आपको सरकारी नौकरी दिलाने में भी मदद करता है।
  3. आपको कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान हो जाता है आप चाहे तो साइबर कैफ़े यानि कि जन सेवा केंद्र खोल सकते हैं।

ADCA या O Level या CCC 

बहुत लोगो के मन में यह सवाल होता है कि ADCA भी तो साल भर का ही कोर्स है तो इसमें और ADCA में क्या फर्क है। तो दोस्तों ADCA किसी गवर्नमेंट संस्था द्वारा प्रमाणित कोर्स नहीं है। जबकि O Level एक NIELIT द्वारा कराया जाने वाला कोर्स है। और CCC भी एक अच्छा कोर्स है लेकिन यह मात्र 6 माह का होता है इस वजह से इसकी वैल्यू थोड़ी काम है। लेकिन अगर आप लेखपाल वगैरह की तयारी करते हैं तो CCC से आपका काम चल जायेगा।

कोर्स की फ़ीस

दोस्तों इस कोर्स की ऑफिसियल फ़ीस 24,000 रुपये है और यह कोर्स दो सेमेस्टर का होता है। लेकिन यह फीस आपके संस्थान जहाँ से आप यह कोर्स कर रहे हैं, के द्वारा आपको दी गयी सुविधा के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट NIELIT पर जा सकते हैं।

योग्यता

इस कोर्स को करने के लिए आपको 10+2 पास होना चाहिए या ITI या पॉलिटेक्निक किया हुआ होना चाहिए तभी आप यह कोर्स कर सकते हैं।

तो अगर आप कोई अच्छा सा कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं जिसमे प्राइवेट और गवर्नमेंट जॉब मिलने का अच्छा अवसर हो तो O Level आपके लिए एक अच्छा विकल्प है इसमें आपको कंप्यूटर का बहुत ज्यादा जानकारी भी हो जाती है।
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post