नमस्कार दोस्तों, UIDIAI ने सभी लोगो को उनके आधार कार्ड में निवास और पहचान को वेरीफाई करने के लिए, आधार कार्ड पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। अगर आप अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट नहीं करते हैं तो आपके आधार कार्ड वैलिड नहीं माना जायेगा।
आधार कार्ड पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपडेट करना 14 मार्च तक फ्री रहेगा। उसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर चार्ज लगेगा। इसलिए आप जितना जल्दी हो सके अपने आधार कार्ड में निवास और पहचान को वेरीफाई करने के लिए आधार कार्ड पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपडेट करा लें।
डॉक्यूमेंट अपडेट करना बहुत ही आसान है आप खुद भी अपना डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते हैं। अगर आप अपना डॉक्यूमेंट खुद से ुअपलोड करके अपडेट करना चाहते हैं तो हमने इसी आर्टिकल में निचे स्टेप बाई स्टेप डॉक्यूमेंट अपडेट करना बताया है। या फिर आप किसी नजदीकी साइबर कैफ़े यानि जन सेवा केंद्र में जाकर अपना डॉक्यूमेंट अपडेट करा सकते हैं।
आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कैसे करें ?
- आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए सबसे पहले आप https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करें। या क्रोम में MyAadhaar लिख कर सर्च करें और इस वेबसाइट को खोलें। अगर आप मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं तो ब्राउज़र में डेस्कटॉप मोड ऑन कर लें। जब आप इस वेबसाइट पर पहुचें तो Login पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपना आधार नंबर एंटर करें और Captcha एंटर करें। फिर Send OTP पर क्लिक करें। अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP जायेगा उसे एंटर करें। और पुनः Login पर क्लिक करें।
- जब आपका अकाउंट लॉगिन हो जाये तो आप निचे देखेंगे तो आपको डॉक्यूमेंट अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा, जैसा निचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है। उस पर क्लिक करें। और फिर आपको वहां लिखा दिखाई देगा कि कब तक डॉक्यूमेंट अपडेट करना फ्री रहेगा। वहां आप Next पर क्लिक करें।
- अब यहाँ आपको आपका नाम, जन्मतिथि आदि दिखाई देगा। वहॉँ आप दिए गए ऑप्शन पर टिक करें और फिर Next पर क्लिक करें।
- उसके बाद आप Please Upload Proof Of Identity (POI) Document के निचे ड्राप डाउन मेनू पर क्लिक करके उनमे से कोई भी डॉक्यूमेंट सेलेक्ट कर लें जो आपके पास हो। उसके बाद View Details & Upload Document पर क्लिक करके उस डॉक्यूमेंट को अपलोड करें। उसके बाद निचे Please Upload Proof Of Address (POA) Document के निचे ड्राप डाउन मेनू में से कोई एक डॉक्यूमेंट सेलेक्ट कर लें जो आपके पास है और उसके बाद उस डॉक्यूमेंट को अपलोड करें। उसके बाद निचे I Hereby .. Government. पर टिक करें और फिर Next पर क्लिक करें। डॉक्यूमेंट अपलोड होने में थोड़ा टाइम लग सकता है।
- जब डॉक्यूमेंट अपलोड हो जायेगा तो आपके सामने ऐसा स्क्रीन आएगा यहाँ आप Okay पर क्लिक करें और फिर Submit पर क्लिक करें।
उसके बाद आपका डॉक्यूमेंट अपडेट होने के लिए चला जायेगा और फिर जैसे ही आपका डॉक्यूमेंट अपडेट हो जायेगा, आपको उसका मैसेज मिल जायेगा। या फिर आप आधार कार्ड पोर्टल पर लॉगिन करेंगे तो आपको उसका स्टेटस दिखाई देगा।
अपडेट करने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स
आधार कार्ड में आपको अपने निवास यानि एड्रेस और पहचान या आइडेंटिटी को वेरीफाई करने के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करना है। पहचान के लिए आप कौन-कौन से डॉक्यूमेंट इस्तेमाल कर सकते हैं इसकी लिस्ट आपको आधार की वेबसाइट पर मिल जाएगी, आप इसके लिए अपना PAN कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। और निवास के लिए भी कई सारे डॉक्यूमेंट हैं जिनमे से आप तहसीलदार द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
इन डॉक्यूमेंट को आप स्कैन करके या फिर इनका सीधा और साफ़ फोटो खींच कर PNG या JPEG बना लें उसके बाद ही यह डॉक्यूमेंट अपलोड होगा।
क्या खुद से डॉक्यूमेंट अपडेट करने में कोई दिक्कत होगी ?
जी नहीं! आधार कार्ड पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपलोड करना बिलकुल सुरक्षित है। आपको कभी भी इससे सम्बंधित कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आप चाहे तो आधार सेण्टर पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करा सकते हैं इसके लिए 50 रुपये चार्ज लगेगा।
कितने दिन में डॉक्यूमेंट अपडेट हो जायेगा ?
डॉक्यूमेंट अपडेट होने में 2 सप्ताह या उससे ज्यादा समय भी लग सकता है इसके बारे में कोई भी जानकारी पोर्टल पर नहीं दिया गया है। लेकिन जैसे ही आपके आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट होगा आपको आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS आ जायेगा।






