उत्तर प्रदेश लेखपाल की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। और 29 दिसंबर से 7994 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। UPSSSC PET 2025 के आधार पर आप आवेदन कर सकते हैं।
लेकिन इस बार UP लेखपाल का पूरा सिलेबस ही बदल गया है। गणित को हटा दिया गया है। अगर आप लेखपाल की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप इसकी तैयारी कैसे करें ताकि आप इस बार सफल हो जाएं। और आपको इसकी तैयारी से संबंधित कुछ टिप्स भी बताया जाएगा। अति महत्वपूर्ण हैं।
UPSSSC Lekhpal का नया पाठ्यक्रम (New Syllabus)
उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परिक्षा 2025 का पाठ्यक्रम पूरी तरह से बदल गया है। जहां पहले 25 - 25 प्रश्न गणित, सामान्य ज्ञान, हिंदी और ग्राम्य विकास से संबंधित पूछे जाते थे, वहीं अब इतिहास से 5, भूगोल से 5, राजव्यवस्था से 5, अर्थव्यव्स्था से 5, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से 5, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन से 5, ग्राम्य समाज एवं विकास से 5, करेंट अफेयर्स से 5, डेटा इंटरप्रिटेशन से 10, सामान्य हिन्दी से 10, कंप्यूटर से 15 एवं उत्तर प्रदेश से संबंधित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।सिलेबस में से गणित से केवल डेटा इंटरप्रिटेशन के 10 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। अन्य गणित को पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है। हिंदी और ग्राम्य विकास के प्रश्न भी कम हो गए हैं तो अब तैयारी करने का तरीका भी बदलना पड़ेगा।
UP लेखपाल की तैयारी कैसे करें?
सिलेबस बदलने से वो सभी लोग जो पहले से तैयारी कर रहे थे उन्हें भी फिर से तैयारी करना पड़ेगा। जिनकी गणित, हिंदी और ग्राम्य विकास में पकड़ बन चुकी थी, जिनमें पहले 75 प्रश्न शामिल थे अब मात्र 25 प्रश्न होंगे। तो अब उन्हें भी फिर से तैयारी करनी पड़ेगी। यानी सबको फिर से पढ़ाई करनी होगी।इस वजह से कंपटीशन थोड़ा कम हो जाता है। इसलिए यह एक अच्छा मौका बन जाता है उन सभी अभ्यार्थियों के लिए जिन्होंने अभी तक तैयारी नहीं की है। ऐसे में आपको बिना देरी किए किसी न किसी कोचिंग संस्थान से जुड़ जाना चाहिए। क्योंकि पाठ्यक्रम बड़ा है इसलिए खुद से तैयारी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अतः अगर आपको इस बार लेखपाल बनाना है तो आपको कोई कोचिंग पकड़ना पड़ेगा या कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफल हो पाएंगे।
इस बार कंप्यूटर और उत्तर प्रदेश से संबंधित जानकारी ही लेखपाल की परीक्षा में गेम चेंजर साबित होगी। क्योंकि मात्र इन दोनों से ही 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन और डेटा इंटरप्रिटेशन से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे और इनका पाठ्यक्रम भी बहुत छोटा है। इसलिए आपको अन्य सभी विषयों से ज्यादा ध्यान इन चार विषयों पर देना होगा। ये चार विषय ही आपके हार जीत का फैसला करेंगे। क्योंकि बाकी सभी विषय लगभग सभी का तैयार होता है।
UPSSSC Lekhpal की तैयारी के लिए कुछ टिप्स
- कोशिश करें कि कोई ऑनलाइन कोर्स खरीद लें।
- नियमित पढ़ाई करें एवं चीजें याद करें।
- UP स्पेशल, कंप्यूटर, हिंदी, पारिस्थितिकी एवं डेटा इंटरप्रिटेशन पर ज्यादा ध्यान दें।
- सभी विषयों को पर्याप्त समय दें।
- मॉक टेस्ट अवश्य दें।
- अपने लिए एक समय सारणी बनाएं और उसके हिसाब से पढ़ाई करें।
- जो विषय कमजोर हैं उन पर ज्यादा ध्यान दें, अभी पर्याप्त समय है।
- प्रतिदिन रिवीजन करें।
- यह परीक्षा ऑफलाइन होती है इसलिए आपको गोले भरने का अभ्यास भी करना चाहिए।
